Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : गर्लफ्रेंड की शादी से डिप्रेस्ड बॉयफ्रेंड ने मौत को गले लगाया, मरने से पहले बनाया वीडियों और कहा….!

CG NEWS : रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले ढाई सालों से अफेयर चल रहा था। बावजूद इसके लड़की ने परिवार की बात मानकर दूसरे से शादी करना स्वीकार कर लिया। गर्लफ्रेंड के इस फैसले के बाद लड़के ने मरने से पहले वीडियों भी बनाया। जिसमें वह कह रहा है कि….आपको लगता था कि मैं आपे से प्यार नहीं करता। मैंने सच्चे दिल से मोहब्बत किया और अब मैं अपनी जान दे रहा हूं।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नया गंज निवासी 30 वर्षीय अभिषेक देवांगन का प्रेम संबंध कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से था। दोनों के बीच करीब ढाई साल से अफेयर था। दोनों के बीच अक्सर मुलाकात भी होती थी। लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया और करीब तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई।गर्लफ्रेंड के इस फैसले से डिप्रेस अभिषेक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

CG NEWS : मरने से पहले अभिषेक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि…..उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी धोखा नहीं दिया।घटना की जानकारी मिलने पर उसका दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories