Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर के बहुचर्चित और हाई-प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में हत्याकांड की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और सबूतों की सिलसिलेवार जानकारी दी गई है।
Raja Raghuvanshi murder case : पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी। उन्होंने आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान की मदद से इस साजिश को अंजाम दिया। सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उन पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
Raja Raghuvanshi murder case : घटना 11 मई को सोनम और राजा की शादी के कुछ ही दिन बाद की है। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां 2 जून को राजा का शव सोहरा की एक घाटी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी।
Raja Raghuvanshi murder case : पुलिस ने चार्जशीट में कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और गवाहों के बयान जैसे ठोस सबूत पेश किए हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग—प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार—पर भी सबूत छुपाने और मिटाने के आरोप हैं। इनके खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। चार्जशीट के दाखिल होने के बाद अब इस मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे राजा रघुवंशी को न्याय मिलने की राह खुल सकेगी।











