Raipur News: रायपुर में 4 दिन से सफाई बंद, ठेकेदार पर लगा 10 हजार का जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

Sanjay Sahu

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जोन क्रमांक 9 के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बीएसयूपी खालबाड़ा में लगातार चार दिनों तक सफाई कार्य बंद रखने पर अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम ने ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के अनुसार, बीएसयूपी खालबाड़ा में ठेकेदार द्वारा 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक लगातार चार दिनों तक सफाई संबंधी कार्य बंद रखा गया। बिना पूर्व सूचना और अनुमति के काम बंद किए जाने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही ठेकेदार को जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम प्रशासन ने तत्काल सफाई कार्य शुरू करने और अगले 24 घंटे के भीतर व्यवस्था में सुधार लाने को कहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं मिलता या सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तो नियमानुसार ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

Raipur News: जनहित और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए निगम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *