बुजुर्ग महिला का राष्ट्रपति के नाम खूनी पत्र, न्याय की गुहार में छलका दर्द

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। ज़मीन विवाद से त्रस्त 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ओम बाई ने न्याय न मिलने पर एक अनोखे और भावनात्मक तरीके से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुहार लगाई है। छुरा क्षेत्र की निवासी ओम बाई ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जे और पूर्वजों की समाधि (मठ) तुड़वाने के विरोध में खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेजा है। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित ओम बाई ने यह कदम तब उठाया जब प्रशासन और पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला।

महिला का आरोप है कि छुरा निवासी संतोष सारडा ने उनके पूर्वजों की भूमि पर कब्जा कर लिया और मठ को तोड़ दिया। इसके साथ ही उनके परिवार की महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार भी किया गया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह विवाद पिछले तीन वर्षों से चल रहा था और राजस्व अधिनियम के तहत सारडा को वैध रूप से कब्जा दिलाया गया है। मठ तोड़े जाने की घटना इसके बाद हुई, जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं थी। एसडीओपी निशा सिन्हा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले ने न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और बुजुर्ग महिला के खून से लिखे पत्र ने प्रशासन को कठघरे में ला खड़ा किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : ब्रह्म मुहूर्त में गूंजी ‘हर-हर महादेव’, महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में अलौकिक भस्म आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:   उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में तड़के...

Related Articles

Popular Categories