Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने मंगलवार तड़के ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए लोगों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 1,000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें करीब 100 लोग संदिग्ध पाए गए हैं।
Raipur News : पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कुछ लोग पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा से जुड़े क्षेत्रों का होना बता रहे हैं। इनके पास वैध दस्तावेज स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं पाए गए, जिसके चलते पुलिस ने संदेह के आधार पर इनके मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों की तकनीकी जांच शुरू की है।
Raipur News : संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान मोवा, खमतराई, टिकरापारा, उरला और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में रहने वालों के रूप में हुई है। ये लोग मुख्य रूप से ऑटो चालक और मजदूरी जैसे कार्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल इन पर निगरानी बढ़ा दी है।
Raipur News : पूछताछ के दौरान अधिकांश लोग यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि वे कब से रायपुर में रह रहे हैं। ज्यादातर ने पिछले एक-दो वर्षों में शहर आने की जानकारी दी है, जिससे उनकी पृष्ठभूमि को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Raipur News : एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर सुबह चार बजे से शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व सीएसपी रैंक के अधिकारियों ने किया। बीट स्तर पर पूछताछ के बाद संदिग्धों को दस्तावेज जांच के लिए पुलिस लाइन लाया गया, जहां सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब 11 महीने पहले रायपुर पुलिस ने इसी तरह का अभियान चलाकर 224 संदिग्धों पर कार्रवाई की थी।











