Raipur News : रायपुर : रायपुर के कचना क्षेत्र स्थित स्वास्तिक नगर में पीएम आवास के रहवासियों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त विनोद पांडेय को ज्ञापन सौंपा और बोरिंग कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
Raipur News : यह मामला रायपुर नगर निगम क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को स्थानीय निवासियों ने आकाश तिवारी से मुलाकात कर पानी की समस्या बताई थी, जिसके बाद टैंकरों की संख्या बढ़ाई गई। 3 फरवरी को उन्होंने स्वास्तिक नगर का दौरा कर स्थायी समाधान के लिए बोरिंग कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक टैंकरों से ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।
Raipur News : रहवासियों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कॉलोनी में उन्हें विस्थापित तो कर दिया गया, लेकिन पेयजल, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लोग टैंकरों के भरोसे हैं, जबकि स्थायी समाधान की मांग लंबित है।
Raipur News : प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त विनोद पांडेय ने आश्वासन दिया कि 5 मार्च तक बोरिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। तब तक टैंकरों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही गई है। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि तय समयसीमा तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
Raipur News : आकाश तिवारी ने कहा कि रायपुर को महानगर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आम लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।













