Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Raipur

Raipur Minor Rape Case : मासूम से दरिंदगी पर एक्शन: महापौर और विधायक की मौजूदगी में आरोपी के घर चस्पा हुआ नोटिस, जल्द गिरेगा मकान

Raipur Minor Rape Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को शर्मसार कर देने वाले मासूम से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65 वर्ष) के घर पर आज नगर निगम की टीम ने नोटिस चस्पा किया है।

नोटिस में 7 दिन की मोहलत: रायपुर महापौर मीनल चौबे, क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा और निगम के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर नोटिस लगाया गया। निगम ने आरोपी को 7 दिनों के भीतर मकान के स्वामित्व और निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है।

लालच देकर करता था गंदा काम: जांच में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी मोहल्ले में चूड़ियों के साथ-साथ चॉकलेट और नड्डा भी बेचता था। वह बच्ची को इन्हीं चीजों का लालच देकर अपने घर ले जाता था और पिछले 5 दिनों (7 से 11 जनवरी) तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा: 12 जनवरी को जब मासूम बच्ची दर्द के मारे जमीन पर लोटने लगी और रोने लगी, तब उसकी चाची ने उसे नहलाते वक्त पूछताछ की। डरी-सहमी बच्ची ने जब आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रशासन का कड़ा संदेश: विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया है कि ऐसे जघन्य अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। अवैध रूप से बने मकान की जांच के बाद उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों में खौफ पैदा हो सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P में भी भारत बंद का असर! बैंक, बीमा और डाक सेवाएं प्रभावित होने के आसार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  श्रमिक कानूनों सहित कई मांगों...

M.P में बदला मौसम मिज़ाज! दिन में गर्मी, रात में ठंड… दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ेगा असर

भोपाल : राजस्थान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पंजाब-हरियाणा...

Ujjain Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर में भस्म आरती का दिव्य आनंद, पंचामृत अभिषेक से आरती की शुरुआत

उज्जैन :   उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds