Wednesday, March 18, 2026
26.1 C
Raipur

रायपुर : रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा, गटर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 3 सफाईकर्मियों की मौत, परिजनों का हंगामा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

टैंक में उतरते ही बेहोश हुए सफाईकर्मी

मिली जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी सीवरेज टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे, लेकिन टैंक में पहले से ही जहरीली गैस भरी हुई थी।

गैस के संपर्क में आते ही सभी मजदूर बेहोश हो गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक तीन की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य सफाईकर्मी गंभीर हालत में भर्ती है।

अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और हंगामे का माहौल बन गया

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े

अस्पताल प्रबंधन द्वारा अंदर जाने की अनुमति नहीं देने पर परिजन और अधिक आक्रोशित हो गए, जिसके चलते झूमाझटकी की स्थिति भी बनी

सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया। उनका कहना है कि यदि उचित सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो इस हादसे को रोका जा सकता था।

इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।अब परिजन और स्थानीय लोग इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

यह हादसा न केवल एक दुखद घटना है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G News : छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई कार्यसमिति घोषित, 84 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी...

C.G News : बिलासपुर नसबंदी कांड में 12 साल बाद फैसला, दोषी सर्जन आर के गुप्ता को 2 साल की सजा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिलासपुर नसबंदी...

M.P News : भोपाल में सुरक्षा पर सवाल! IPS अधिकारी और GMC डीन ने मांगी सुरक्षा

भोपाल: राजधानी भोपाल में हालिया घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था...

Bhopal Gas Crisis: कमर्शियल गैस की किल्लत से जूझ रहे कैफे-रेस्टोरेंट, इंडक्शन बना सहारा

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों कमर्शियल...

US Strike on Iran : अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज के पास 5000 पाउंड ‘बंकर बस्टर बम’ से हमला

वॉशिंगटन/तेहरान : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका...

Related Articles

Popular Categories