MP Guest Teachers Protest : अतिथि शिक्षकों का आर-पार की लड़ाई का ऐलान: 29-30 मार्च को भोपाल में जुटेंगे हजारों शिक्षक, ‘हरियाणा मॉडल’ लागू करने की मांग

VIKASH KHALKHO

MP Guest Teachers Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों ने अपने भविष्य को सुरक्षित करने और लंबित मांगों को मनवाने के लिए महाआंदोलन का शंखनाद कर दिया है। मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय ‘ठेंगड़ी भवन’ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन प्रमुखों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 29 और 30 मार्च को राजधानी भोपाल में ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक लामबंद हो रहे हैं।

हरियाणा मॉडल लागू करने की मुख्य मांग अतिथि शिक्षकों की सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण मांग यह है कि उन्हें वरिष्ठता और उनके वर्षों के अनुभव के आधार पर ‘हरियाणा मॉडल’ की तर्ज पर नियमित किया जाए या सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। संगठन का कहना है कि लंबे समय से प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक अल्प वेतन और अनिश्चित भविष्य के बीच अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आंदोलन की सफलता के लिए बनी 10 समितियां आंदोलन को सुनियोजित और सफल बनाने के लिए बैठक में रणनीतिक योजना तैयार की गई है। इसके लिए 10 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक समिति में 5-5 सदस्य शामिल किए गए हैं। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिए एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो मैदानी स्तर पर अतिथि शिक्षकों को इस महाआंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

दिग्गज पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ मंथन बैठक में ‘आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष के.सी. पंवार और ‘अतिथि शिक्षक बीएमएस’ के प्रदेश अध्यक्ष तूफान शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। मंथन के दौरान पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब अतिथि शिक्षक शांत नहीं बैठेंगे और अपनी मांगों के पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर, साहेबराव पाटिल, राजकुमारी रजक सहित प्रदेश भर से आए जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *