Monday, April 6, 2026
30.5 C
Raipur

Raipur Crime : विदेशी मुद्रा की चोरी में कंपनी कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार डॉलर बरामद

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की मुद्रा चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी खुद पीड़ित कंपनी का कर्मचारी है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया। चोरी की गई 20 हजार डॉलर की रकम, चार मोबाइल फोन और एक हेक्टर वाहन समेत करीब 38 लाख रुपये का सामान पुलिस ने बरामद किया है।

Raipur Crime : घटना 3 जून 2025 को सामने आई, जब जादवानी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सतीश जादवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी का कर्मचारी अमोद गुप्ता 20 हजार अमेरिकी डॉलर का पैकेट नागपुर ब्रांच भेजने के लिए पंडरी स्थित बीके ट्रेवेल्स के ऑफिस में जमा कर गया था। अगले दिन नागपुर ब्रांच से सूचना मिली कि भेजे गए पैकेट में डॉलर नहीं हैं, बल्कि कोई और सामग्री है।

Raipur Crime : शिकायत मिलने के बाद देवेन्द्र नगर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की साजिश कंपनी में कार्यरत कर्मचारी साहिल गोधवानी ने रची थी। उसने अपने साथियों नूरूल हुसैन और आयरिश जुनैद के साथ मिलकर बीके ट्रेवेल्स ऑफिस में पहले से रखे डॉलर वाले पैकेट की अदला-बदली की।

Raipur Crime : जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी साहिल को कंपनी के कोरियर मूवमेंट और पैकेट्स की पूरी जानकारी थी। उसने अपने साथी आयरिश को दूसरा पैकेट लेकर ट्रेवेल्स ऑफिस भेजा, जहां उसने पहले से जमा डॉलर वाले पैकेट की अदला-बदली कर दी और असली रकम लेकर फरार हो गया।

Raipur Crime : पुलिस ने साहिल गोधवानी और आयरिश जुनैद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पूरी चोरी की गई रकम 20 हजार डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 17.3 लाख रुपये), चार मोबाइल और हेक्टर वाहन (CG 04 NL 9069) जब्त किया है। मामले में शामिल तीसरा आरोपी नूरूल हुसैन अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Raipur Crime : पूरे ऑपरेशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 109/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories