Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खादी भंडार पंडरी के पास दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों उत्तम दीप और अविनाश मंधानी को रंगे हाथ गांजा बेचते हुए पकड़ा। छापेमारी में 11.100 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,10,500 रुपये आंकी गई है।
Raipur Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) और 27(क) के तहत थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 428/25 दर्ज किया है।
Raipur Crime : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नारकोटिक्स विरोधी अभियान के तहत 5 सितंबर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना और एसीसीयू टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
Raipur Crime : टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर उत्तम दीप को पकड़ा, जो तरुण नगर, पंडरी का निवासी है। उसके पास से 11.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह गांजा उड़ीसा के भवानीपटना से लाकर अविनाश मंधानी और एक स्थानीय महिला को सप्लाई करना था.
Raipur Crime : जिसके बदले उसे प्रति किलो 1000 रुपये और यात्रा का खर्च मिलता था। उत्तम दीप की निशानदेही पर अविनाश मंधानी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई थाना सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी
01- उत्तम दीप पिता जागेश्वर दीप उम्र 22 साल पता तरूणनगर, बारह खोली के पास, थाना सिविल लाईन रायपुर।
02- अविनाश मंधानी पिता पवन मंधानी उम्र 33 साल पता झंडा चौक, पंडरी, थाना सिविल लाईन रायपुर।











