Tuesday, February 24, 2026
22.8 C
Raipur

Raipur Crime : हत्या मामले में बड़ा खुलासा : 4 आरोपियों को गिरफ्तार, शव रेलवे पटरी पर फेंककर सजाया गया आत्महत्या दिखने वाला करनामा

Raipur Crime : रायपुर : थाना खमतराई एवं एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी पर फेंकने का प्रयास कर रहे थे। घटना 10 सितंबर 2025 को उरकुरा रेलवे लाइन के पास हुई थी, जहाँ एक अज्ञात पुरुष मृत पाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाने और सिर पर चोट लगने से मानी गई।

Raipur Crime : जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक की पहचान ओमकार ओझा (27 वर्ष, मूल निवासी बक्सर, बिहार) के रूप में हुई। आरोपियों ने उसे पहले मारा, फिर शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर आत्महत्या जैसा दिखाने की योजना बनाई। ई-रिक्शा, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। आरोपी अजय दास मानिकपुरी अभी फरार हैं, जबकि भानू, कमलेश और पीकेश नामक अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Raipur Crime : प्राथमिकी धारा 103(1) and B.N.S. के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने यह मर्ग (MURD) प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –

01. भानू दास मानिकपुरी पिता धरम दास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोटयारीडीह थाना हथबंध जिला भाटापारा बलौदाबाजार। हाल पता – किराये का मकान दौलत किराना दुकान के सामने बंजारी नगर रावभाठा थाना खमतराई रायपुर।

02. पीकेश मानिकपुरी पिता सुखदास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी बंजारी नगर रावभाठा दौलत किराना दुकान के सामने वाली गली थाना खमतराई रायपुर।

03. कमलेश दास पिता दशरथ दास उम्र 21 साल निवासी बंजारी नगर शिव मंदिर के पास दौलत दुकान के सामने वाली गली में रावाभाठा थाना खमतराई रायपुर।

04. संजय निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 18 साल निवासी आजाद नगर चौक रावभाठा थाना खमतराई रायपुर।

Raipur Crime : कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, प्रमोद वर्ठी, खिलेश्वर सिंह राजपूत, सुरेश देखमुख, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. हिमांशु राठौड़, अविनाश देवांगन, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप तथा थाना खमतराई उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर एवं आर. सुमित वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories