MP News : इंदौर से सीधा हमला : दिग्विजय बोले, बीजेपी ने रोज़ी-रोटी और धर्म को किया इस्तेमाल

0
126

इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में बीजेपी नेताओं और स्थानीय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीतलामाता बाजार में विधायक के पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन बीजेपी के कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया।

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को बीजेपी नेता बताते हैं, जैसे कि बबलू शर्मा, और मुस्लिम लड़कियों से शादी के नाम पर धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “‘I love मोहम्मद’ में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सभी को अपने भगवान प्यारे हैं। लेकिन हम भूल जाते हैं कि हम पहले भारतीय हैं।”

Read More : Raipur Crime : हत्या मामले में बड़ा खुलासा : 4 आरोपियों को गिरफ्तार, शव रेलवे पटरी पर फेंककर सजाया गया आत्महत्या दिखने वाला करनामा

इसके अलावा उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले पुलिस का समय नाम था, लेकिन अब स्थिति चिंताजनक है। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई है, जो गलत है।

Read More : Bhopal : भोपाल में आईजी इंटेलिजेंस के मोबाइल की लूट, दो नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार

दिग्विजय ने GST और चुनावी मुद्दों को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 8 साल तक टैक्स जनता से वसूला, और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लोगों के पास तीन-तीन अलग ID अलग राज्यों में हैं, और “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here