Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में हेरोइन डिलीवरी पर इंजीनियर सहित गिरफ़्तारी, 9.22 ग्राम...

Raipur Crime : रायपुर में हेरोइन डिलीवरी पर इंजीनियर सहित गिरफ़्तारी, 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद, टिकरापारा पुलिस ने किया खुलासा

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : राजधानी रायपुर में हेरोइन-ड्रग्स सप्लाई करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार (26 सितंबर) को टिकरापारा इलाके में एक इंजीनियर और उसका साथी हेरोइन बेचने पहुंचे थे। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपियों ने भिलाई के रहने वाले शादाब नाम के युवक से हेरोइन लिया और उसे रायपुर में बेचने की तैयारी थी। उनके कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्‌टा और गाड़ी पुलिस ने जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 90 हजार बताई जा रही है। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।

Raipur Crime : हेरोइन जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Raipur Crime : आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम जागृत साहू और सत्यम सिंग बताया है। जागृत धमतरी के श्रीनगर कॉलोनी का और सत्यम रायपुर के श्री जी वैशाली कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपियों से पुलिस ने हेरोइन जब्त करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों पर कार्रवाई करने की पुष्टि सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने की है।

Raipur Crime : रायपुर पुलिस ने बीते दो महीने में अभियान चलाकर नशीली सामग्री बेचने वाले आरोपियों पर पांच अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई में 40 से ज्यादा आरोपी हत्थे चढ़े है। इन आरोपियों में युवतियां भी शामिल है।

Raipur Crime : आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी – पुलिस

Raipur Crime : इन आरोपियों से करोड़ों की ड्रग्स, मोबाइल और गाड़ियां पुलिस ने जब्त की है। पुलिस अफसरों ने रायपुर का ड्रग्स सिंडिकेट तोड़ने के लिए रायपुर से लेकर पंजाब, मुंबई, दिल्ली तक में दबिश दी है। अफसरों का कहना है कि, नशीली सामग्री बेचने वाले आरोपियों पर ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here