rewa news : विंध्य के विकास को पंख, 15 मार्च से रीवा-रायपुर सीधी हवाई सेवा की शुरुआत

Sanjay Sahu
rewa news

rewa news : रीवा : मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को हवाई नक्शे पर नई उड़ान मिलने जा रही है। रीवा अब देश के एक और बड़े शहर से सीधे जुड़ने वाला है। मध्य प्रदेश का विंध्य क्षेत्र लगातार हवाई सेवाओं के जरिए बड़े शहरों से कनेक्ट हो रहा है। रीवा से पहले नई दिल्ली और इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए भी सीधी उड़ान 15 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसे विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

rewa news : रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए नियमित विमान सेवा 15 मार्च से संचालित होगी। इस नई सेवा से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर विंध्य और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अब लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलेगी।

rewa news : रीवा सांसद जनार्दन ने कहा कि विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि रीवा से रायपुर विमान सेवा शुरू होना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य विंध्य को प्रदेश का मजबूत ग्रोथ सेंटर बनाना है।

rewa news : रीवा एयरपोर्ट से लगातार बढ़ती कनेक्टिविटी को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों में भी उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली और इंदौर के बाद अब रायपुर से सीधा जुड़ाव विंध्य को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने में अहम साबित हो सकता है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *