Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक के खिलाफ शादी डॉट कॉम (Shadi.Com) के जरिए दोस्ती करके उसके साथ घनिष्ठता बढ़ाने और फिर अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने तथा रेप करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
Raipur Crime : पुलिस के अनुसार मोबाइल पर बातचीत के बाद आरोपी रायपुर आया और पीड़िता के साथ संपर्क बढ़ाया। तीन-चार महीने में आरोपी ने महिला आरक्षक से करीब 4 लाख रुपए वसूले। लगातार रुपए की मांग और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। CS Puranibasti के मुताबिक, पीड़िता विधवा हैं और आरोपी ने शादी डॉट कॉम का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Raipur Crime : असली मकसद था अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग
Raipur Crime : पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता की अंतरंग तस्वीरों के आधार पर उसे धमकाया और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग की। टिकरापारा पुलिस ने धारा 308, 79 बीएनएस के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पहले धमतरी के मगरलोड थाने में दर्ज किया गया था, जिसे शून्य में केस रजिस्टर करके रायपुर भेजा गया है। अब यहां से आगे कार्रवाई जारी है।











