Raipur Crime : रायपुर में ढाबे के बाहर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका निकली गलत, इंटरनल ब्लीडिंग से हुई मौत

Sanjay Sahu

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में ढाबे के बाहर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका को लेकर हंगामा भी हुआ, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की मौत किसी हमले से नहीं, बल्कि गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई है। मृतक की पहचान चेन्नई निवासी के. दिनेश के रूप में हुई है।

Raipur Crime : यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। उरला टीआई रोहित कुमार मालेकर ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11 बजे थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास एक ट्रक ड्राइवर का शव मिला था। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक शुक्रवार रात विधानसभा क्षेत्र स्थित अंकित प्रकाश कंपनी के परिसर में ट्रक में सामान लोड करवा रहा था।

Raipur Crime : इसी दौरान वाहन का डाला अचानक उसके सिर पर गिर गया। उस समय उसे ज्यादा चोट का अहसास नहीं हुआ, इसलिए उसने इलाज नहीं कराया। इसके बाद वह अपने हेल्पर के साथ ट्रक लेकर उरला थाना क्षेत्र में अन्नपूर्णा ढाबे के पास पहुंचा और रात में आराम करने के लिए वहीं लेट गया।

Raipur Crime : सुबह तक सिर में लगी चोट के कारण शरीर के अंदर गंभीर ब्लीडिंग हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शव के मुंह और नाक से खून निकलने की वजह से स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी और पुलिस को सूचना दी। हालांकि मृतक के साथ मौजूद हेल्पर ने अपने बयान में पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *