Raipur BJP Protest: रायपुर में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस और चलाया वाटर कैनन

Sanjay Sahu
Raipur BJP Protest

Raipur BJP Protest: रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

Raipur BJP Protest: भाजपा ने इस प्रदर्शन को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध से जोड़ते हुए कहा कि उनके विरोध में यह घेराव किया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने दिल्ली में अराजकता फैलाने की कोशिश की।

Raipur BJP Protest: प्रदर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Raipur BJP Protest: दूसरी ओर, भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकत्रित हो गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई।

Raipur BJP Protest: प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन लागू करते हुए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही प्रभावित मार्गों का उपयोग करें, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल पुलिस की निगरानी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *