Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Road Safety Week 2026 : सड़क सुरक्षा सप्ताह में हड़कंप : परमिट...

Road Safety Week 2026 : सड़क सुरक्षा सप्ताह में हड़कंप : परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहनों पर बचेली पुलिस की गाज

Road Safety Week 2026 : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर के बचेली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में बचेली पुलिस ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है।

अभियान के दौरान 9 जनवरी 2026 को चेकिंग पॉइंट पर एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG-18-R-7726) को रोका गया, जिसमें नियमों के विरुद्ध क्षमता से अधिक सवारियां बैठी पाई गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसे परमिट शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना। पिकअप चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्यवाही करते हुए 5000 रुपये का चालान काटा गया और मौके पर ही शमन शुल्क वसूला गया।

बचेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान केवल चालानी कार्यवाही ही नहीं की जा रही, बल्कि आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट के वाहनों, नाबालिग चालकों, तीन सवारी बाइक चलाने वालों और बिना हेलमेट घूमने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

बचेली पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए ऐसी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here