Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Raipur

Raipur Crime : आईटीबीपी जवानों की सर्विस रिवॉल्वर चोरी का मामला: जीआरपी ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर: हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस की चोरी के मामले में रायपुर जीआरपी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि इस मामले में आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से दो रिवॉल्वर, तीन मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Raipur Crime : एसपी श्वेता सिन्हा के अनुसार, एएसआई वायपी ओझा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह (टेलीकॉम) और कांस्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग की ओर यात्रा कर रहे थे। रात करीब 3 बजे जब ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची, तो तीनों जवान सो गए थे। सुबह 5:50 बजे जब भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली, तो पता चला कि उनका बैग चोरी हो चुका है। तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और चांपा से भाटापारा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

Raipur Crime : जांच के दौरान बिलासपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में जीआरपी को अहम सुराग मिला। वहीं तितली चौक के पास झाड़ियों से शिकायतकर्ता के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए। चोर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दस्तावेज और कपड़े दो अलग-अलग जगहों पर फेंके—पहली बार जीआरपी दफ्तर के पीछे और दूसरी बार कोच रेस्टोरेंट के पास। यह योजना काफी शातिराना थी, क्योंकि कोच रेस्टोरेंट के पास तीन रास्ते हैं, जिससे जांच दिशा भ्रमित हो गई थी।

Raipur Crime : हालांकि जीआरपी की सतर्कता और सघन जांच से चोर की चालाकी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।

Raipur Crime : यह मामला सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन में तैनात जवानों की सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े करता है, लेकिन समय रहते जीआरपी ने स्थिति को संभाल लिया और हथियारों की बरामदगी सुनिश्चित की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds