Maratha Reservation : OBC कोटे में आरक्षण मांग पर भूख हड़ताल; हाईकोर्ट बोला – आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं

VIKASH KHALKHO

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में किया जा रहा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं रहा और इस दौरान कई शर्तों का उल्लंघन हुआ। कोर्ट ने टिप्पणी की कि प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने पूरे शहर को ठप कर दिया और दक्षिण मुंबई के अहम इलाकों को घेर लिया।

Read News : MP NEWS : नहीं थम रही नाइट क्लबों की मनमानी!, पब में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

दरअसल, पिछले हफ्ते आजाद मैदान में चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल थे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान का अनंत समय तक उपयोग प्रदर्शन के लिए नहीं किया जा सकता और इसके लिए पहले अनुमति जरूरी है।

हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सुझाव दिया कि जरांगे और उनके समर्थकों को नवी मुंबई में प्रदर्शन की जगह उपलब्ध कराई जा सकती है। हालांकि, अदालत ने प्रदर्शन के पहले दिन की इजाजत दी थी और बाद में इसे एक दिन के लिए बढ़ा भी दिया था।

Read News : Additional Tariffs : अमेरिका कस्टम ड्यूटी विवाद : भारतीय डाक विभाग ने सभी पोस्टल सर्विस की टेम्परेरी सस्पेंड

गौरतलब है कि मनोज जरांगे 29 अगस्त से OBC कोटे में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे। अदालत में इस मामले पर आगे भी सुनवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *