karma tihar : कर्मा तिहार पर कंवर जनजातीय समुदाय ने सराई पत्ते से दिया सांसद-विधायक को निमंत्रण

VIKASH KHALKHO

घरघोड़ा। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आज भी जनजातीय समाज अपने तीज–त्यौहारों को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संजोकर रखे हुए है। इन्हीं में से एक है कर्मा तिहार, जिसे प्रकृति पूजा और सामाजिक सद्भाव का पर्व माना जाता है। इस वर्ष यह पर्व 3 सितंबर को घरघोड़ा के झापपारा में धूमधाम से मनाया जाएगा।

कंवर समाज ने आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और विधायक लालजीत राठिया को परंपरागत सराई पान के पत्ते पर आमंत्रण पत्र बनाकर आमंत्रित किया। समाज के लोगों ने इसे अपने पारंपरिक सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बताया।

भादो एकादशी को मनाया जाने वाला यह पर्व करम वृक्ष की पूजा से शुरू होता है। मड़वा (मंडप) के नीचे सामूहिक उपवास और करम भगवान की आराधना की जाती है। पूजा के दौरान अच्छी फसल, स्वास्थ्य और समाज की समृद्धि की कामना की जाती है। साथ ही प्रकृति संरक्षण के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया जाता है।

रात्रि में सामूहिक नृत्य और करम गीतों की गूंज के बीच करम भगवान की सेवा होती है। अगले दिन सुबह विधि-विधान से करम वृक्ष का विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर कंवर समाज के वरिष्ठजन गंगा पैकरा, जनक पैकरा, संतोष पैकरा और पूर्व पार्षद नीरज शर्मा उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *