Raipur Crime : रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पंडरी थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरीना के सामने दबिश देकर 65 वर्षीय रमेश पेशवानी को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के पास से गांजा, अफीम, प्रतिबंधित टेबलेट, एक छोटा हाथी वाहन और मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 7.5 लाख रुपये बताई गई है।
Raipur Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शख्स छोटा हाथी वाहन में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने रमेश पेशवानी को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि यह काम वह अपने बेटे के साथ मिलकर करता है। उसके घर की तलाशी लेने पर लकड़ी के दराज में छिपाकर रखे गए 1.172 किलोग्राम गांजा, 100 नाइट्रोजेपम टेबलेट और 0.286 ग्राम अफीम बरामद हुए।
Raipur Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 196/25 धारा 20बी(2), 18बी, 22बी, 25, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी का बेटा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी:
नाम: रमेश पेशवानी
उम्र: 65 वर्ष
पता: झंडा चौक, पेशवानी सन्स सीमेंट दुकान के पास, पंडरी, रायपुर
Raipur Crime : टीम में शामिल अधिकारी
Raipur Crime : निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी (थाना प्रभारी पंडरी), निरीक्षक परेश पांडे (एंटी क्राइम यूनिट), सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. रविकांत पांडे, आरक्षक अमित कुमार, प्रकाश नारायण पात्रे, महिला आरक्षक क्यालजोंग लेप्चा, राजेंद्र कुर्रे, गौतम साहू और अखिलेश साहू। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।











