Monday, March 16, 2026
33.6 C
Raipur

Raipur Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, हरियाणा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित को 58 लाख लौटाए

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर रेंज पुलिस की “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़ित को 58 लाख रुपये वापस भी दिला दिए हैं, जबकि बाकी रकम आरोपी के बैंक खातों में होल्ड कर दी गई है।

Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सपन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया। आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा मामला दर्ज होने की बात कहकर उन्हें 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जुड़े रहने के लिए मजबूर किया और तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

Raipur Crime : इस मामले में थाना विधानसभा में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

Raipur Crime : जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई लेयर के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने इन खातों को चिन्हित कर रकम होल्ड करा दी। न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से 58 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए जा चुके हैं और बाकी राशि भी संबंधित खातों में रोकी गई है।

Raipur Crime : तफ्तीश के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान सोमनाथ महतो के रूप में हुई, जो घटना के बाद लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम ने दिल्ली और हरियाणा में दबिश देकर उसे गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS: बिहान योजना से बदली बस्तर की नवती दीदी की किस्मत, संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफर

CG NEWS: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान...

CG NEWS: लैलूंगा PM आवास घोटाले में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो सचिवों को नोटिस, सेवा समाप्ति की तैयारी!

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़/लैलूंगा:  रायगढ़ जिले के लैलूंगा जनपद...

Related Articles

Popular Categories