Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Attack on Police Team : गरियाबंद में अवैध शराब माफियाओं का दुस्साहस:...

Attack on Police Team : गरियाबंद में अवैध शराब माफियाओं का दुस्साहस: कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 आरक्षक गंभीर रूप से घायल

0
127
RAIPUR POLICE TRANSFER
RAIPUR POLICE TRANSFER

Attack on Police Team : गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमी गांव में अवैध शराब के खिलाफ दबिश देने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने बर्बरतापूर्ण हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में तीन पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

अवैध शराब के अड्डों पर छापा पड़ते ही भड़के अपराधी पुलिस को सूचना मिली थी कि कोसमी गांव में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर मैनपुर थाने की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने शराब बनाने के अड्डों पर दबिश दी, वहां मौजूद अपराधियों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस महकमे में हड़कंप, फरार आरोपियों की तलाश तेज इस हमले में घायल हुए तीनों पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक आरक्षक की स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद 4 मुख्य आरोपियों के खिलाफ धाराएं दर्ज कर ली हैं।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने न केवल सरकारी काम में बाधा डाली, बल्कि पुलिस बल के प्रति ऐसी हिंसक प्रवृति दिखाई जो कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती है। वर्तमान में पुलिस टीम गांव में दबिश देकर फरार आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी है। आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से कोसमी गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here