Raipur Breaking: CGST विभाग में बड़ा फेरबदल, जानें किसको मिला नया कार्यभार

TweeLabs
Raipur Breaking CGST विभाग में बड़ा फेरबदल, जानें किसको मिला नया कार्यभार मिला

Raipur Breaking: CGST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण और प्रभार परिवर्तन किया गया है। श्री हर्ष राज (संयुक्त आयुक्त) और श्री रजत सक्सेना (संयुक्त आयुक्त) के स्थानांतरण के साथ, डॉ. सचिन पी.आर. (अतिरिक्त आयुक्त) और श्री अमित चौधरी (संयुक्त आयुक्त) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके चलते अतिरिक्त/संयुक्त आयुक्त ग्रेड में प्रभार का नया आवंटन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू कर दिया गया है।

नए प्रभारों का विवरण इस प्रकार है:

  • डॉ. सचिन पी.आर., अतिरिक्त आयुक्त:
    प्रशासन एवं स्थापना, पी&वी, विधिक एवं समीक्षा, निर्णय और रायपुर डिवीजन I, II एवं III का पर्यवेक्षण तथा प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी, रायपुर द्वारा सौंपा गया कोई अन्य कार्य।

  • डॉ. बुरा नागा संदीप, संयुक्त आयुक्त:
    एंटी-इवेज़न, अभियोजन, पुरस्कार प्रकोष्ठ, अग्रिम निर्णय, टीएआर, ऑडिट, डॉ. सचिन पी.आर. द्वारा पारित आदेशों की समीक्षा, राजभाषा, निर्णय और भिलाई I, II तथा रायपुर-IV डिवीजनों का पर्यवेक्षण और प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी, रायपुर द्वारा सौंपा गया कोई अन्य कार्य।

  • अमित चौधरी, संयुक्त आयुक्त:
    डीजीएआरएम, सिस्टम, रिफंड क्लेम्स का पोस्ट ऑडिट, निर्णय शाखा, सेवोत्तम, हेल्पडेस्क, एसवीएलडीआरएस, जीएसके, आरटीआई, सीपीसी, तकनीकी एवं सांख्यिकी, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ डिवीजनों का पर्यवेक्षण और आदेश में निर्दिष्ट न किए गए कार्य तथा प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी, रायपुर द्वारा सौंपा गया कोई अन्य कार्य।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *