Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Raipur

Raigarh Road Accident : तेज रफ्तार कार ने 3 को रौंदा, बाइक सवार 2 युवक और पैदल महिला की मौत…

Raigarh Road Accident : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना कापू थाना क्षेत्र में धरमजयगढ़-कापू मार्ग पर चाल्हा मोड़ पर हुई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Raigarh Road Accident : टक्कर इतनी जबरदस्त कि तीनों की मौत

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, और उसके बाद सड़क पर पैदल चल रही 35 वर्षीय ग्रामीण महिला ललिता मिंज को रौंद दिया।

READ MORE : Raigarh Double Murder : दिल दहला देने वाली घटना : मासूम बच्चे के सामने माता-पिता की नृशंस हत्या…

मृतक: हादसे में बाइक सवार दो युवक अमित किंडो और फकीर चंद, और पैदल चल रही महिला ललिता मिंज की मौके पर ही मौत हो गई।

पहचान: बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक सारंगढ़ की ओर के रहने वाले थे और सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करते थे।

फरार चालक: दुर्घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।

READ MORE : Raigarh News : NRVS प्लांट में भयानक फर्नेस ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे; एक की हालत नाजुक…

घटना की सूचना मिलते ही कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P का पहला पेपरलेस बजट पेश, किसानों-महिलाओं-युवाओं पर फोकस, आम जनता को दी राहत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्तीय...

इंदौर : जर्जर मकान पर चला निगम का बुलडोजर, पंढरीनाथ में बड़ी कार्रवाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर नगर निगम ने शहर...

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन! कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र...

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई मंत्रिपरिषद बैठक, CM मोहन ने दी वित्त टीम को शुभकामनाएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds