Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

Raigarh News : रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खूनी झड़प, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

Raigarh News : रायगढ़।चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमू कालाणी चौक पर 24 मई की रात एक हिंसक झगड़े ने सनसनी फैला दी। झगड़े के दौरान लोहे की रॉड से हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सज्जी फिलिप (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास और बलवा की गंभीर धाराओं में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Raigarh News : क्या है पूरा मामला?

Raigarh News : शिकायतकर्ता बसंत दास (48 वर्ष) ने बताया कि उसके मित्र चंद्रजीत सिंह ने रात करीब 11:30 बजे फोन कर सूचना दी कि आमंत्रण होटल के सामने स्थित जमुनाईन चौक पर कुछ युवक विवाद कर रहे हैं। जब वह राजेंद्र ठाकुर और शिव पांडे के साथ मौके पर पहुंचा, तो देखा कि युवक चंद्रजीत से झगड़ रहे थे। बीच-बचाव करने की कोशिश में बसंत को गालियां दी गईं और फिर लोहे की रॉड से उसकी आंख के ऊपर हमला किया गया।

Raigarh News : घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान सुमित इजारदादर (विजयपुर), गौरव साहू और हर्षदीप सिंह (बेलादुला) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 216/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। बाद में सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास व बलवा से संबंधित धाराएं 109(1), 190, 190(2), और 190(3) भी जोड़ी गईं।

Raigarh News : थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सज्जी फिलिप को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Raigarh News : दूसरी ओर से भी दर्ज हुई FIR

Raigarh News : इस मामले में दूसरे पक्ष से पास्कल तिर्की (निवासी आईटीआई कॉलोनी) ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 25 मई की रात 11:30 बजे वह लामीदरहा गांव से लौट रहा था, तभी विजयपुर पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने उसे गालियां दीं और हमला कर दिया। उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। इस आधार पर पुलिस ने दूसरी FIR में SC/ST नृशंसता निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) सहित BNS की कई धाराओं 118(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 296, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

Raigarh News : सीएसपी आकाश शुक्ला ने बताया कि मामला गंभीर है और दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories