रीवा। आम जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से रीवा में एक बड़ा जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अनंतपुर स्थित माय छोटा स्कूल में कल दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रीवा और भारतीय डाक विभाग ने संयुक्त रूप से किया है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, मौजूद लोगों के आधार सुधार और नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी मौके पर ही उपलब्ध रहेगी।
Read More : Bhopal : भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन: कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
शिविर में अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना और डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं के लाभ और फायदे विस्तार से बताए जाएंगे। डाक विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में आने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Read More : MP News : बुरहानपुर में सड़क हादसा : डंफर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत
इस जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और डिजिटल तथा वित्तीय साक्षरता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।











