Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : इटौंरा हल्के में महिला की सिर पर हमला कर...

MP News : इटौंरा हल्के में महिला की सिर पर हमला कर हत्या, मैगी की प्लेट से खुला हत्या का राज

इटौंरा हल्के : शुक्रवार की दोपहर, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौंरा हल्के में एक महिला की सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नेहा सिंह (35 वर्ष), पत्नी राघवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, मृतका के सिर के पीछे किसी वजनदार वस्तु से हमला किया गया था। घटनास्थल पर मैगी की भरी प्लेट भी पाई गई, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने वाला महिला का परिचित हो सकता है और उसकी खातिरदारी के लिए महिला ने मैगी बनाई थी।

Read More : Bhopal : भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन: कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

पुलिस ने मौके पर मृतका के घर के बाहर खड़े बोलेरो वाहन (एमपी 17 सीए 0099) को भी जब्त किया है। इसके आधार पर पुलिस मान रही है कि वाहन हत्यारे से जुड़ा है।

Read More : MP News : बुरहानपुर में सड़क हादसा : डंफर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत

विश्वविद्यालय थाना के टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और उन्होंने आश्वस्त किया कि 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here