Tuesday, March 31, 2026
32.1 C
Raipur

Defamation Notice : पटना में राजनीतिक तूफान : अशोक चौधरी ने PK को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस

पटना: बिहार के मंत्री और JDU के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। यह नोटिस तीन दिन पहले PK द्वारा चौधरी पर लगाए गए 200 करोड़ की जमीन खरीदने के आरोपों के बाद जारी किया गया।

अशोक चौधरी ने नोटिस में कहा कि प्रशांत किशोर के आरोप भ्रामक हैं और उनकी घबराहट व बौखलाहट का परिणाम हैं। उन्होंने बिना शर्त माफी मांगने को कहा। चौधरी का कहना है कि कोर्ट द्वारा बुलावा आने के बाद PK घबरा गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऊल-जलूल और झूठे आरोप लगाए।

PK के आरोप: प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि शांभवी चौधरी की सगाई से शादी तक केवल दो साल में 38.44 करोड़ की 5 जमीनें खरीदी गईं, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कई प्रभावशाली नाम, जैसे अनीता (किशोर कुणाल की पत्नी), पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माता शामिल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अशोक चौधरी और उनकी पत्नी के अकाउंट में यह पैसा क्यों आया।

Read News : MP News : जनहित याचिका में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की खामियों का खुलासा, हाईकोर्ट ने लिया सरकार का आश्वासन

PK ने अशोक चौधरी को बिहार का भ्रष्टतम नेता बताते हुए जमीन खरीद-फरोख्त और बेनामी संपत्ति के मामले में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2019 में चौधरी के पर्सनल सेक्रेटरी के नाम पटना के बिक्रम में 23 कट्ठा जमीन खरीदी गई और 2021 में इसे सिर्फ 34 लाख रुपये में चौधरी की बेटी सांसद शांभवी चौधरी के नाम कर दिया गया।

चौधरी ने नोटिस में कहा कि PK द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठ हैं और उन्होंने कोर्ट के माध्यम से इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Read News : Balod Crime News : बड़े पापा ने बनाया 9 साल की मासूम को हवस का शिकार…..

अशोक चौधरी, बिहार मंत्री और JDU राष्ट्रीय महासचिव – “प्रशांत किशोर के आरोप सरासर झूठ हैं, बिना शर्त माफी मांगे बिना हम इस मानहानि को छोड़ेंगे नहीं।”

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories