HomeMadhya PradeshPM Shri Air Ambulance : उज्जैन: सीएम के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस...

PM Shri Air Ambulance : उज्जैन: सीएम के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा गया 5 माह का मासूम; नि:शुल्क होगा इलाज

Date:

Related stories

JabalpurRaid: मंडला वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Mandla EOW Raid: मध्यप्रदेश के मंडला में आर्थिक अपराध...

PM Shri Air Ambulance : उज्जैन/इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और उज्जैन जिला प्रशासन की सक्रियता से एक 5 माह के बालक ‘यथार्थ’ के लिए ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस’ सेवा जीवनदायिनी साबित हुई है। जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) से पीड़ित यथार्थ सिंह राणावत को मंगलवार को बेहतर इलाज और जटिल सर्जरी के लिए इंदौर से बेंगलुरु स्थित नारायणा अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

कलेक्टर की तत्परता से दूर हुई तकनीकी बाधा उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए राज्य स्तर पर समन्वय किया। दरअसल, इलाज की प्रक्रिया के दौरान बालक के आयुष्मान कार्ड में कुछ तकनीकी समस्या आ रही थी। कलेक्टर के हस्तक्षेप और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से इस बाधा को त्वरित रूप से दूर किया गया, जिससे बालक को समय पर एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिल सकी।

पूरी तरह नि:शुल्क होगा उपचार महदपुर विकासखंड के ग्राम सनोरिया सुमराखेड़ा निवासी दीपक सिंह राणावत के पुत्र यथार्थ का इलाज आयुष्मान निरामय योजना के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि बालक को पहले उज्जैन के तेजनकर अस्पताल से इंदौर लाया गया और फिर वहां से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित बेंगलुरु पहुंचाया गया।

प्रशासनिक मुस्तैदी की मिसाल नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य माथुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालक को शिफ्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंच रही हैं। अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बेंगलुरु में बालक की सर्जरी की जाएगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here