Tuesday, September 29, 2026
Home National CM Vijay OSD Appointment : चेन्नई में ऐतिहासिक आगाज: 108 सीटों की...

CM Vijay OSD Appointment : चेन्नई में ऐतिहासिक आगाज: 108 सीटों की जीत के बाद सीएम विजय का बड़ा फैसला, राधान पंडित संभालेंगे राजनीतिक रणनीतियां

CM Vijay OSD Appointment : चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने अपनी नई टीम में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आध्यात्मिक गुरु और निजी ज्योतिषी राधान पंडित (Rickey Radhan Pandit Vettrivel) को मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी (OSD – राजनीतिक) नियुक्त किया है। राधान पंडित, जो टीवीके (TVK) पार्टी के प्रवक्ता भी हैं, अब सरकार और पार्टी के बीच राजनीतिक समन्वय की अहम भूमिका निभाएंगे।CM विजय ने ज्योतिषी को अपना OSD बनाया

भविष्यवाणी का इनाम और गहरा विश्वास राधान पंडित को मुख्यमंत्री विजय का सबसे विश्वसनीय सलाहकार माना जाता है। गौरतलब है कि उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही टीवीके की ऐतिहासिक जीत और विजय के मुख्यमंत्री बनने की सटीक भविष्यवाणी की थी। उनके इस गहरे प्रभाव और रणनीतिक समझ को देखते हुए उन्हें ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऐतिहासिक जीत और शपथ ग्रहण अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था। कुछ दिनों की राजनीतिक गहमागहमी के बाद आवश्यक बहुमत जुटाकर, रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यहाँ राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने विजय को तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here