PM मोदी बिहार दौरे पर : 13,000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, औंटा-सिमरिया पुल से मिलेगा भारी लाभ

VIKASH KHALKHO

गया/बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने गया से अपनी यात्रा की शुरुआत की और करीब 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने बेगूसराय जिले में गंगा नदी पर बने 1,870 करोड़ रुपये के औंटा-सिमरिया छह-लेन पुल का उद्घाटन किया। यह पुल मोकारमा और बेगूसराय को सीधा जोड़ेगा और भारी वाहनों के लिए 100 किलोमीटर का चक्कर कम करेगा।

Read News ; दिवाली से पहले कारों की कीमत में बड़ा बदलाव : Maruti Alto K10 पर GST कटौती से लाखों की बचत की संभावना

इसके अलावा पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस (गया-दिल्ली) और बौद्ध सर्किट ट्रेन (वैशाली-कोडरमा) को हरी झंडी दिखाई। पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं।

गया की जनसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के समय परियोजनाएं देर से पूरी होती थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बदल दिया है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और नई संविधान संशोधन बिल का जिक्र भी किया।

Read News : बुरहानपुर में पोला पर्व पर “वोकल फॉर लोकल” की गूंज, गजेंद्र पाटील ने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित किया

बंगाल में पीएम मोदी

बिहार दौरे के बाद पीएम मोदी कोलकाता पहुंचेंगे। यहां वे नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो से स्वयं यात्रा करेंगे। हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर नए सबवे का उद्घाटन और 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *