Saturday, August 22, 2026
Home National सुल्तानपुर में मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, बोले- मैं...

सुल्तानपुर में मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, बोले- मैं निर्दोष, मेरे ऊपर लगे आरोप गलत और राजनीतिक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच
उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश हुए। यह मामला गृह मंत्री अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस का है। कोर्ट में राहुल गांधी ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया।

करीब आधे घंटे चली कार्यवाही के दौरान राहुल ने अदालत से कहा, “मैं पूरे मामले में निर्दोष हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीतिक हैं।” कोर्ट ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख 9 मार्च तय की है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला अक्टूबर 2018 का है। सुल्तानपुर के हनुमानगंज क्षेत्र के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया था।

शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी ने बीजेपी पर साफ-सुथरी राजनीति का दावा करने का आरोप लगाते हुए उसके तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हत्या के मामले का आरोपी बताया था। हालांकि, फरवरी 2024 में कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में जमानत दे दी थी।

Read More : M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, दुकान में घुसी बेलगाम स्कॉर्पियो, 7 वाहनों को मारी टक्कर, 4 घायल

अगली सुनवाई 9 मार्च को

इससे पहले 19 जनवरी को राहुल गांधी सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके थे, जिसके बाद अदालत ने नई तारीख 20 फरवरी निर्धारित की थी। शुक्रवार को उन्होंने कोर्ट में हाजिरी लगाई और बयान दर्ज कराया।

लखनऊ से दिल्ली लौटेंगे राहुल

कोर्ट की कार्यवाही के बाद राहुल गांधी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के साथ लखनऊ रवाना हो गए। पार्टी नेताओं के अनुसार, लखनऊ से वह दिल्ली लौटेंगे।अब 9 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here