Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Performance of saints and sages : मंदिर संपत्तियों की नीलामी पर साधु-संतों का फूटा गुस्सा, ग्वालियर में धरने पर बैठे

Performance of saints and sages :  ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सोमवार को साधु-संतों ने मठ-मंदिर की ज़मीनों की नीलामी के विरोध में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस धरने की सबसे खास बात यह रही कि प्रदर्शन में लड्डू गोपाल ठाकुर जी को भी प्रतीक रूप से साथ बैठाया गया।

संत समाज ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर बैठकर रामधुन, शंखनाद और भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रशासन को जगाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि शासन मठ-मंदिरों की 20 एकड़ से अधिक जमीन को नीलाम कर रहा है, जिससे साधु-संतों की जीविका पर संकट आ गया है।

“जब संकट आता है, तो भगवान स्वयं अवतार लेते हैं”

संतों ने प्रदर्शन के दौरान कहा—

“जब धरती पर संतों पर संकट आता है, तो भगवान खुद अवतार लेते हैं। आज खुद लड्डू गोपाल ठाकुर जी हमारे साथ इस अन्याय के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।”

क्या है विवाद?

संत समाज का कहना है कि मंदिरों और मठों की जमीन से होने वाली आय जनकल्याण के कार्यों में लगती है, लेकिन यदि यह जमीन सरकारी हाथों में चली जाती है, तो उसका दुरुपयोग हो सकता है।

संत समाज की मांग:
  1. मठ-मंदिर की जमीन की नीलामी तत्काल रोकी जाए।
  2. शासन स्पष्ट आदेश जारी करे कि धार्मिक संपत्तियों को नहीं छेड़ा जाएगा।
  3. यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन।
आगाज है… अब आंदोलन लंबा चलेगा

संतों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे चंबल संभाग में फैलेगा और साधु-संत सड़क पर उतरकर जनांदोलन खड़ा करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories