Friday, February 13, 2026
27.1 C
Raipur

नामी उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, बेटे के बाद पिता भी अपराधियों का शिकार….

पटना। Patna Bihar News : बिहार की राजधानी एक बार फिर उस खौफनाक दौर की याद दिला रही है, जब बड़े-बड़े कारोबारियों की जानें सरेआम ली जाती थीं। शुक्रवार देर रात पटना के नामचीन उद्योगपति गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वही खेमका परिवार है, जिनके बेटे गुंजन खेमका की भी छह साल पहले वैशाली में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अब पिता की हत्या ने न केवल इस परिवार को बल्कि पूरे कारोबारी समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Patna Bihar News : यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और बिहार की बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का एक और नमूना है। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची, जबकि गोली चलने की आवाज, गिरते हुए खोखे और चीख-पुकार से पूरा इलाका थर्रा उठा था।

गोपाल खेमका न सिर्फ एक व्यवसायी थे, बल्कि बिहार की आर्थिक व्यवस्था में योगदान देने वाले सम्मानित चेहरे भी माने जाते थे। कभी पटना के चर्चित मगध हॉस्पिटल के मालिक रहे खेमका भाजपा विचारधारा से भी जुड़े थे। शुक्रवार को रोज़ाना की तरह वे पटना क्लब से लौट रहे थे, लेकिन होटल पनाश के पास स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।

खेमका परिवार: अपराधियों का आसान निशाना?

यह पहला मौका नहीं जब खेमका परिवार पर हमला हुआ है। बेटे की हत्या के बाद भी केस लंबा खिंचा, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अब उसी परिवार के मुखिया को इस तरह निशाना बनाए जाना, यह दर्शाता है कि बिहार में व्यवसाइयों की सुरक्षा अब केवल ‘कागजों’ में रह गई है।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश था, अस्पताल में हंगामा हुआ और पुलिस से पहले घटनास्थल पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहुंचे, जिससे साफ होता है कि सिस्टम कितनी सुस्त हो चुकी है। रातभर व्यवसायियों की भीड़ अस्पताल और खेमका निवास पर जुटी रही, जहां सिर्फ सवाल थे—जवाब कोई नहीं।

क्या अब भी जागेगा प्रशासन?

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने पटना पुलिस और प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं — अगर गोपाल खेमका सुरक्षित नहीं हैं, तो आम व्यापारी क्या करें?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds