नई दिल्ली: एक ख़ास खबर के अनुसार,अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने लगभग एक महीने पहले अपने पहले बेटे का स्वागत किया था। अब कपल ने अपने बेटे का नाम नीर घोषित किया है। इस नाम के पीछे उनके नामों और प्यार का गहरा संबंध है।
नीर: प्यार और परिवार का प्रतीक
परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राघव और बेटे के पैरों की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और लिखा,”जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला।” इस खूबसूरत कपल ने बताया कि नाम नीर को परिणीति के नाम के ‘नी’ और राघव के नाम के ‘र’ से मिलाकर रखा गया है।
Read More : Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका
19 अक्टूबर 2025: खुशियों भरा दिन
जानकारी दें कि, परिणीति ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि, “वह आखिरकार आ गया है। हमारा बेटा। पहले हम दोनों एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।” इस पोस्ट से उनके फैंस और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
लव स्टोरी: कॉलेज फ्रैंड्स से शादी तक
पाठकों को जानकारी दें कि,राघव और परिणीति की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी, जहां उन्होंने पढ़ाई की थी। परिणीति मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई कर चुकी हैं, जबकि राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं। वहीं दोनों की दोस्ती 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट पर दोस्ती में बदल गई। एक साथ बिताये हुए इस खूबसूरत वक़्त ने परिणीति को राघव की ओर आकर्षित किया।
Read More : Entertainment : दशहरा धमाका : ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रीन शेयर जंग
शादी और नया जीवन
आखिरकार लंबे समय तक डेटिंग के बाद कपल ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की। वहीं अब प्यारे ‘नीर’ के आने से उनकी खुशियों में और भी इजाफा हुआ है।











