Pandit Pradeep Mishra : ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर। हर वर्ष की तरह इस बार भी 6 अगस्त को सीहोर में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार कावड़ यात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया है।
Pandit Pradeep Mishra : इस संबंध में विश्वविख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा में देश के कोने-कोने से शिवभक्त सीहोर पहुंचते हैं, जिससे पूरे नगर में शिवमय माहौल बनता है। लेकिन भारी भीड़ के कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचने के लिए इस वर्ष प्रशासन और आयोजन समिति ने सावधानीपूर्वक मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया है।
Pandit Pradeep Mishra : कावड़ यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठन और पंडित प्रदीप मिश्रा के दिशा-निर्देश में सभी तैयारियां जारी हैं। पंडित मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा में अनुशासन और शांति बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और शिवभक्ति के इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।











