निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘ओए इंदौरी’ (रॉबिन जिंदल) एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।इस बार मामला ट्रैफिक नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिना हेलमेट और खतरनाक स्टंट का आरोप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉबिन जिंदल बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं।इसके अलावा वीडियो में वह बाइक की टंकी पर बैठकर सफर करते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, एक दृश्य में एक युवती को बाइक की टंकी पर बैठाकर बाइक चलाते हुए भी नजर आते हैं।कई लोगों ने इसे खतरनाक और ट्रैफिक नियमों के खिलाफ बताया है।
Read More : M.P News : इंदौर- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘ओए इंदौरी’ का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है।लोगों का कहना है कि लाखों लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि वे समाज के लिए सही उदाहरण पेश कर सकें।
जांच के बाद हो सकती है कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, यदि जांच में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सकती है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं
गौरतलब है कि ओए इंदौरी पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं।कुछ समय पहले एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।
हाल ही में उन्होंने नगर निगम के खिलाफ एक वीडियो भी बनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।











