सिंगरौली| सिंगरौली जिले में नशा मुक्ति अभियान के बावजूद जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर बाजार में कोरेक्स कफ सिरप खुलेआम बिक रहा है। वीडियो वायरल होने के बावजूद इस मामले की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने नहीं की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टोर से लेकर अवैध तरीके से धंधा करने वालों तक यह सिरप आसानी से उपलब्ध है। आमतौर पर खांसी और जुकाम के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाला कोरेक्स सिरप अपने कोडीन की उच्च मात्रा के कारण किशोरों और युवाओं में नशे के रूप में लिया जाने लगा है।
चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक कोरेक्स सिरप का दुरुपयोग स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है और यह घर-परिवार और समाज में भी समस्याएं उत्पन्न करता है।
Read More : MP News : SC/ST मोर्चा ने विधायक पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर जताई नाराज़गी, कल सौंपेंगे ज्ञापन
वहीं, थाना प्रभारी इस गंभीर मामले में अनजान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना स्तर की लापरवाही के कारण ही इस अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध बिक्री रोकना और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके।
नशा मुक्ति अभियान तभी सफल होगा जब जमीनी स्तर पर वास्तविक कार्रवाई होगी। देवसर बाजार में खुलेआम बिक रही नशीली दवाइयां इस अभियान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।













