Nusrat Faria Arrested : बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बीच अभिनेत्री नुसरत फारिया गिरफ्तार

Parivesh

ढाका, 19 मई। Nusrat Faria Arrested : बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब मनोरंजन जगत भी इसकी चपेट में आ गया है। चर्चित अभिनेत्री नुसरत फारिया को ढाका एयरपोर्ट पर उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वे थाईलैंड के लिए रवाना हो रही थीं। पुलिस ने बताया कि उन पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है, जो बीते सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सामने आया था।

31 वर्षीय नुसरत फारिया का नाम उन प्रमुख चेहरों में शामिल रहा है जो शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रही हैं। पुलिस का दावा है कि विरोध के दौरान हुई एक हिंसक झड़प में उनकी संलिप्तता सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

बड्डा जोन के सहायक पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नुसरत फारिया से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच पर निर्भर करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *