Sex Racket In Raipur : देह व्यापार का अड्डा बना होटल, पुलिस ने मारा छापा, महिला मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

Parivesh

रायपुर, 19 मई। Sex Racket In Raipur : राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर छापा मारा है। होटल आदित्य गैस्ट हाउस और गगन ग्रैंड में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां पकड़े गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिला मैनेजर समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि यह धंधा लंबे समय से संचालित हो रहा था। दोनों होटलों के मुख्य संचालक कुणाल बाग और उसके साझेदार सुमित की तलाश जारी है, जो पुलिस की कार्रवाई के दौरान फरार हो गए।

गंज थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (आईटीपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई महिलाओं और युवकों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और होटलों की भूमिका की भी जांच की जाएगी कि होटल प्रबंधन की सहमति से यह धंधा चल रहा था या नहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *