Thursday, September 24, 2026
Home National Delhi Blasts : दिल्ली धमाका साजिश में चौंकाने वाली एंट्री! i20 कार...

Delhi Blasts : दिल्ली धमाका साजिश में चौंकाने वाली एंट्री! i20 कार दिलाने वाले 4 डॉक्टर पकड़े गए

delhi blast
delhi blast

नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद इस केस में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। NIA ने यह गिरफ्तारी श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और लखनऊ से पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर के आधार पर की।

NIA ने जिन चार आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • डॉ. मुजम्मिल शकील गनई (पुलवामा)
  • डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग)
  • डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ, यूपी)
  • मुफ्ती इरफान अहमद वागे (शोपियां, J&K)

चौंकाने वाली बात यह है कि चारों आरोपी डॉक्टर हैं, जबकि एक आरोपी धार्मिक विद्वान (मुफ्ती) भी है। जांच में सामने आया कि इन सभी ने i20 कार ऑपरेशन को अंजाम देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई — वही कार जिसमें विस्फोटक फिट कर दिल्ली लाया गया था।

Read More : Nepal Crisis : ओली सरकार को गिराने वाला Gen-Z विद्रोह लौटा, कई जिलों में कर्फ्यू, हालात गंभीर…

कैसे बना डॉक्टरों का ‘कार ऑपरेशन मॉड्यूल’?
NIA ने खुलासा किया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार से जुड़ा पूरा नेटवर्क इन्हीं चार आरोपियों ने संभाला था।
इनकी जिम्मेदारियां थीं:

  • कार की खरीद,
  • कार का छुपाना,
  • कार की मूवमेंट तय करना,
  • कार को मॉड्यूल के पास सुरक्षित पहुंचाना,
  • आतंकी नेटवर्क का लॉजिस्टिक मैनेजमेंट,
  • मेडिकल विजिट के नाम पर गुप्त मीटिंग्स,
  • सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम तक तैयार करना।

सूत्रों के मुताबिक कार कागज़ों में किसी और के नाम थी, लेकिन असल में इसकी खरीद और ऑपरेशन चारों डॉक्टरों ने मिलकर किया था।डॉ. मुजम्मिल और डॉ. राथर ने पूरी रूट प्लानिंग बनाई — कार कब उठानी है, किस रास्ते से दिल्ली लाना है, बीच में कहां रुकना है और इसे कब ‘एक्टिवेशन पॉइंट’ तक पहुंचाना है।

Read More : Robert Vadra News : ब्लैक मनी केस में बड़ा धमाका! रॉबर्ट वाड्रा पर ED का कसा शिकंजा, कोर्ट में पेश हुई नई चार्जशीट

डॉ. शाहीन सईद ने फंडिंग चेन, ‘मेडिकल विजिट’ के नाम पर सीक्रेट मीटिंग्स और सुरक्षित मैसेजिंग सिस्टम संभाला।
मुफ्ती इरफान अहमद वागे ने आइडियोलॉजिकल सपोर्ट, मेंबर भर्ती और विदेशी कनेक्शन की भूमिका निभाई।

पहले पकड़े गए आरोपी: कार मालिक और तकनीकी विशेषज्ञ

इससे पहले NIA ने दो अन्य आरोपी पकड़े थे:

आमिर राशिद अली — जिसकी कार रजिस्ट्रेशन पर यह i20 दर्ज थी।

जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश — जिसने तकनीकी विस्फोटक सेटअप में मदद की।

लेकिन सबसे बड़ी गायब कड़ी था कार ऑपरेशन, जिसे अब NIA ने चार डॉक्टरों की गिरफ्तारी से पूरा कर दिया है।

NIA की अगली कार्रवाई
NIA ने डॉ. मुजम्मिल और शकील को दिल्ली लाकर हिरासत में रखा है और उन्हें जल्द ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपियों को भी आज अदालत में पेश किया जाना है।एजेंसी को उम्मीद है कि इन गिरफ्तारियों के बाद दिल्ली ब्लास्ट की पूरी साजिश का ब्लूप्रिंट सामने आ जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here