Robert Vadra News : ब्लैक मनी केस में बड़ा धमाका! रॉबर्ट वाड्रा पर ED का कसा शिकंजा, कोर्ट में पेश हुई नई चार्जशीट

Rahul Goshwami
Robert Vadra

Robert Vadra News/नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार ब्लैक मनी, विदेशी संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हाई-प्रोफाइल केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार रॉबर्ट वाड्रा को आधिकारिक तौर पर आरोपी बनाया है।

इस बाबत एजेंसी ने बीते मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल की, जिसमें वाड्रा को प्रत्यक्ष रूप से इस मामले का आरोपी नामित किया गया है। यह चार्जशीट बहुचर्चित लंदन प्रॉपर्टी केस और विदेशी ट्रांजैक्शनों से जुड़े कथित काले धन की जांच का हिस्सा है।

लंदन प्रॉपर्टी और सैन्य सौदों से जुड़े आरोपी संजय भंडारी से लिंक
जानकारी दें कि,यह केस पहली बार तब चर्चा में आया जब यूके के रक्षा दलाल संजय भंडारी के खिलाफ जांच के दौरान ED को संदिग्ध लेनदेन के प्रमाण मिले। जांचकर्ताओं के अनुसार, भंडारी और वाड्रा के बीच वित्तीय लेनदेन की श्रृंखला, विदेशी संपत्तियों से जुड़ा संवाद, और कथित फंडिंग पैटर्न के संकेत मिले थे। इसी आधार पर एजेंसी ने वाड्रा पर लंदन के एक आलीशान फ्लैट से जुड़ी खरीद, मरम्मत और भुगतान प्रक्रिया में भूमिका का आरोप लगाया है।

Read More : Bihar Cabinet : बिहार मंत्रिमंडल विस्तार : इन प्रमुख नेताओं का मंत्री बनने का सपना टूटा, प्रेम कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वाड्रा का बयान
Robert Vadra News इस बाबत ED ने दावा किया है कि इस साल जुलाई 2024 में वाड्रा से PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत विस्तृत पूछताछ की गई थी और उनका बयान कई घंटे तक रिकॉर्ड हुआ। जांच एजेंसी का कहना है कि उससे प्राप्त जानकारी और डिजिटल सबूत मामलों की कड़ियों को मजबूत करते हैं, जिन्हें अब चार्जशीट में शामिल किया गया है।

चार्जशीट को माना जा रहा है “टर्निंग पॉइंट”
इस मामले पर जांच टीम और कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह चार्जशीट केस का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि यह पहली बार है जब वाड्रा का नाम औपचारिक रूप से आरोपी के रूप में कोर्ट के सामने पेश किया गया है। अब कोर्ट इस चार्जशीट पर जल्द संज्ञान लेगी और आगे की कार्रवाई का भी रास्ता तय होगा।

Read More : Congress Politics : SIR मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,जयपुर में युवा कांग्रेस और पुलिस में धक्का मुक्की

राजनीतिक हलचल तेज होने की आशंका
Robert Vadra News इधर इस मामले के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। वाड्रा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति हैं, इसलिए यह केस स्वाभाविक रूप से राजनीतिक रंग लेने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर राजनीतिक तापमान और बढ़ेगा।फिलहाल न तो रॉबर्ट वाड्रा की ओर से और न ही कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *