Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज ‘दिखावा’: बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी, अब होगा आर-पार का आंदोलन

Sanjay Sahu
Rajnandgaon Women's Protest

Rajnandgaon Women Protest:राजनांदगांव: लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री से त्रस्त होकर महिलाओं का आखिरकार सब्र का बांध टूट गया और आज बड़ी संख्या में महिलाएं एसपी दफ्तर पहुंचे। महिलाओं ने एसपी अंकिता शर्मा से चर्चा की और कहा कि अवैध रुप से शराब की बिक्री की शिकायत चिखली पुलिस चौकी में की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते महिलाओं को दोबारा आना पड़ा।

Rajnandgaon Women Protest:गौरतलब है कि शहर से लगे ग्राम पंचायत गठुला में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। अवैध शराब बिक्री के कारण गांव का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है क्षेत्र में छोटे से लेकर बड़े तक नशा कर रहे हैं। आलम यह है कि शाम से लेकर देर रात तक शराब पीने और पिलाने का दौर जारी रहता है। कई बार तो नशे के कारण विवाद हो चुका है। महिलाओं ने बताया कि शिकायत के बाद कार्रवाई हुई लेकिन अब शराब बेचने वाले छुटने के बाद फिर से इसी धंधे को बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अवैध रूप से क्षेत्र में शराब की बिक्री बंद नहीं होती तो बड़े रूप में प्रदर्शन किया जाएगा।

Rajnandgaon Women Protest: राजनांदगांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। लंबे समय से क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार और पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज महिलाएं आज बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने एसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अवैध कारोबार फिर से शुरू हो गया है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

Rajnandgaon Women Protest: ग्राम पंचायत गठुला में अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी प्रभावी कार्रवाई कर पाते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *