shikshakarmi personal data leaked : शिक्षकों का निजी डेटा लीक, साइबर ठगों के निशाने पर; DEO भी बाल-बाल बचे

VIKASH KHALKHO

shikshakarmi personal data leaked : बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षकों का निजी डेटा लीक होने के बाद वे साइबर ठगों के आसान शिकार बन रहे हैं। जिले में अब तक दो से अधिक शिक्षकों के साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायतें थानों में दर्ज हो चुकी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव भी इन साइबर अपराधियों के निशाने पर आ चुके हैं।

shikshakarmi personal data leaked :
ठगों के पास शिक्षकों का पूरा डेटा

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि साइबर ठगों के पास शिक्षकों का पूरा निजी डेटा मौजूद है, जिसमें उनके नाम, वर्तमान पोस्टिंग स्थान, और पहले के पदस्थापना की जगह जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल है। ठग इसी डेटा का इस्तेमाल कर उन्हें झांसा दे रहे हैं।

शिक्षकों को अलर्ट किया गया, साइबर अपराधी कर रहे कॉलडीईओ ने बताया कि ठग कभी किसी टीचर का रूप लेकर तो कभी अन्य अधिकारियों का झांसा देकर शिक्षकों को फोन कर रहे हैं। इस विस्तृत जानकारी के कारण ठगों को पहचानना मुश्किल हो जाता है और वे आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
DEO को Jashpur TI बनकर किया गया कॉल
मनीराम यादव ने अपने साथ हुई घटना का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वह पहले जशपुर जिले में पदस्थ थे, तब भी साइबर अपराधियों ने उन्हें फोन किया था। उस समय ठगों ने जशपुर के टीआई (थाना प्रभारी) का रूप दिखाकर उन्हें ठगने की कोशिश की थी।

shikshakarmi personal data leaked :
हालांकि, डीईओ ने समय रहते ठग को पहचान लिया और तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दिया, जिससे वे ठगी का शिकार होने से बच गए।

शिक्षकों से सावधानी बरतने की अपील
इस गंभीर खतरे को देखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षकों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की वित्तीय या निजी जानकारी साझा न करें।

shikshakarmi personal data leaked
फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि शिक्षकों का संवेदनशील डेटा आखिर कहाँ से लीक हुआ और क्या अपराधियों ने ठगी का कोई नया तरीका अपनाया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *