CG News : घने जंगल में मौत का सामना : हथिनी ने बुजुर्ग ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला, शव के पास तीन घंटे डटी रही…

VIKASH KHALKHO
nishanebaaz.com

CG News : जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब जंगल की ओर गए एक बुजुर्ग ग्रामीण को हथिनी ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा पत्थलगांव वन रेंज के अंतर्गत बालाझर गांव के चोरपानी इलाके में हुआ, जहां 52 वर्षीय सालिक राम जंगल में लकड़ी बीनने गया था।

ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल में पहले से मौजूद एक हथिनी अपने शावक के साथ डेरा जमाए हुए थी। सालिक राम का इन दोनों से आमना-सामना हो गया। इससे पहले कि वह भाग पाता, हथिनी ने उसे सूंड से उठाकर ज़मीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव के पास तीन घंटे तक डटी रही हथिनी
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हथिनी और उसका शावक शव के पास ही मौजूद रहे। आक्रोशित हथिनी के कारण शव को निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। लगभग तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद विभागीय टीम शव को सुरक्षित बाहर निकाल पाई।

तात्कालिक सहायता राशि मंजूर
वन विभाग ने मृतक सालिक राम के परिजनों को तत्काल ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

हाई स्कूल कैंपस में भी डेरा, स्कूल किया गया बंद
इस हमले से एक दिन पहले गुरुवार की रात, यही हथिनी अपने शावक के साथ लुड़ेग हाई स्कूल कैंपस में पहुंच गई थी। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिया।

इस दौरान वहां जमा भीड़ को हटाने जब वन विभाग की काली स्कॉर्पियो गाड़ी कैंपस में घुसी, तो हथिनी ने दौड़कर वाहन पर हमला कर दिया। उसने बोनट को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।

लगातार निगरानी और रेस्क्यू की तैयारी
डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि हथिनी अपने शावक के साथ बहुत आक्रामक हो चुकी है। ग्रामीणों को इंटरनेट, मीडिया और मुनादी के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है।

सरगुजा जिले के रमकोना रेस्क्यू सेंटर से एक विशेष टीम बुलाई गई है, जो हथिनी को सुरक्षित रूप से घने जंगलों की ओर भेजने का प्रयास करेगी। यदि स्थिति नहीं संभली, तो ट्रैंक्यूलाइज़र (बेहोशी का इंजेक्शन) का इस्तेमाल कर काबू किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *