रीवा : शनिवार की शाम ग्वालियर से स्थानांतरित होकर रीवा पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले एसपी चौहान रीवा स्थित चिरहुला मंदिर गए और वहां भगवान बजरंगबली के दर्शन किए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नवागत एसपी का स्वागत करते हुए जिले की कमान उन्हें सौंप दी। मीडिया से बातचीत में एसपी चौहान ने कहा कि जिले भर में चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए बीट लेवल से शुरुआत की जाएगी। उनका मानना है कि बीट स्तर पर कसावट लाने से न सिर्फ अपराधों पर लगाम लगेगी, बल्कि एक सशक्त मुखबिर तंत्र भी तैयार होगा, जो अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Read News : CG NEWS : रायपुर के साइंस कॉलेज में खराब रिजल्ट को लेकर छात्रों का हंगामा, प्रिंसिपल कार्यालय में किया प्रदर्शन
एसपी चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला अपराध और जुविनाइल क्राइम पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
शिवेंद्र सिंह चौहान, एसपी रीवा – “हम बीट स्तर से काम शुरू करेंगे ताकि अपराधों पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके और सशक्त मुखबिर तंत्र तैयार हो। महिला अपराध और जुविनाइल क्राइम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”











