New York Airport : न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर देर रात भयावह हादसा हुआ जब एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट AC8646, जो जैज़ एविएशन द्वारा संचालित बॉम्बार्डियर CRJ-900 जेट थी, एयरपोर्ट पर खड़े एक फायर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत अलर्ट किया गया। दमकल, एंबुलेंस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
New York Airport : जानकारी के अनुसार, विमान रनवे 4/22 के पास टैक्सीवे को पार कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा भारी क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारकर टारमैक पर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) रिकॉर्डिंग में टक्कर से ठीक पहले फायर ट्रक को रुकने की चेतावनी दी गई थी।
New York Airport : अधिकारियों ने 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जबकि सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में दो मौतों और करीब 70 घायल होने की बात सामने आई है। घटना की जांच अभी जारी है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ग्राउंड स्टॉप लागू कर सभी उड़ानों को रोक दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए यह प्रतिबंध आगे भी जारी रह सकता है।











